इंदारा। निकाय चुनाव के दौरान नगर पंचायत अदरी भवन के एक कमरे में रखी शराब बरामद होने पर उसे सील कर दिया गया था। बुधवार को उपजिलाधिकारी की देखरेख में कमरे को खोला गया।
बता दें कि इस शराब बरामदगी से आक्रोशित नगरवासी कार्यालय को घेरा बंदी कर के प्रशासन से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान उपजिलाधिरी सदर डॉ राजेश कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक कक्ष में ताला लगाकर सील करवा दिया। चुनाव बीत जाने के बाद भी कक्ष सील रहने के कारण विभागीय कार्य बाधित हो रहा था।एसडीएम सदर के आदेश पर ईओ जयप्रकाश सिंह यादव ने कमरे की सील तोड़वाया और कार्यालय में सीसी कैमरा लगवाने व सभी रजिस्टर को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सीलबंद कमरा खोलते समय नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रतिनिधि इन्तेखाब आलम, जमील अहमद, महबूब हसन, मो आरिफ, ओमप्रकाश, रामसमुज, अफरोज आलम आदि लोग रहे।