फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इनरव्हील क्लब की तरफ से नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीसरी से पांचवीं कक्षा के के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। बच्चों को भारतीय संस्कृति, ऐतिहासिक ,हमारे संस्कार आदि पर 55 प्रश्न हल करने के लिए दिए गए। बच्चों ने प्रतियोगिता में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम शिवम सिंह ,द्वितीय अभिनव सिंह ,सौरव चौहान, तृतीय हिमांशी यादव ,हिमांशु यादव तथा अंशिका दुबे को मिला। 40 प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया ।विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सरिता केडिया ने इनरव्हील की अध्यक्षाद शरद टंडन, सचिव नीलम सर्राफ के अच्छे कार्यक्रम के लिए सराहना की। साथ हीधन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर आशा खत्री, पद्मा मिश्रा, पूनम गुप्ता, मीना अग्रवाल ,डॉ. रूचि अग्रवाल , डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. रुचिका मिश्रा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें