सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बिसुनपुर गांव के पास रविवार को मंगई नदी में नहाते समय नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर का शव सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे नदी के पानी में उतराया हुआ मिला।शव को पुलिस ने पंचनामा बनाकर परिजन को सौंप दिया।
बतादें कि चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम बिसुनपुर के रहने वाले ज्ञानचंद उर्फ ज्ञानू राम का 15 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार अपने कुछ साथियों के साथ रविवार को दिन में दो बजे गांव के बाहर स्थित मंगई नदी पर नहाने गया था। वह पास में स्थित नदी पर बने पुल से नदी में छलांगलगाकर पानी में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों और गांव वालों ने उसकी काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे उसका शव जनपद गाजीपुर के थाना भुड़कुड़ा के गांव वंशी बैरक स्थित नदी पर बने पुलिया के नीचे एक स्थान पर उतराया हुआ मिला। जानकारी होने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने गांव वालों और परिजनों की मांग पर शव का पंचनामा तैयार कर सौंप दिया। श्रवण अपने दो बहनों में बड़ा था ।श्रवण के शव से लिपटकर उसकी माता मीरा, छोटी बहन लक्ष्मी 12 वर्ष , आरती 8 वर्ष और पिता ज्ञानचंद रो रहे थे । सभी का रोते राते बुरा हाल था । ज्ञानचंद गांव का एक भूमिहीन किसान है वह और उसकी पत्नी मीरा मजदूरी करके अपने परिवार का पे चलाते है । गरीबी के कारण अभी तक वह अपने बच्चो का किसी भी विद्यालय में दाखिला नही करा पाया है । इस संबंध में ग्राम प्रधान श्यामदेव यादव और पूर्व प्रधान संजय यादव सहित गाँव के ध्यान राम , मीता राम , बालचंद राम , बालेश्वर राम , रामदरस राम , विजय भारत यादव , आदि लोगों ने जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता दिये जाने की माँग की है ।