फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी प्रशिक्ष्ओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ उप्र के जनपदीय संगठन के सदस्यों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें बीटीसी प्रशिक्षुओं ने समय से परीक्षा संपन्न कराने की मांग किया। ज्ञापन में प्रशिक्षुओं ने बताया कि बीटीसी 2014 बैच के 44700 प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण 22 सितंबर 2015 से चल रहा है। यह सत्र 22 सितंबर 2017 को पूर्ण हो रहा है लेकिन अभी तक परीक्षा कार्यक्रम के बारे में कोई सूचना नहीं जबकि एनसीटीई की गाइड लाइन में 2 वर्ष में प्रशिक्षण पूर्ण कराने के निर्देश हैं। समय से परीक्षा कराने के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद को पंाच बार ज्ञापन दिया जा चुका है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष विभव पाठक ,उपाध्यक्ष विपिन कुमार यादव, अतुल कुमार यादव, अनिल यादव, अभिलाषा यादव, हनुमान सिंह, मागवेंद्र सिंह, दीक्षा राय, रीमा ,चौहान ,पूर्णिमा अंतिमा और शालू आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें