फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर विनियमितिकरण करने की मांग किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के जरिए मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें कर्मचारियों ने पूर्व में शासन से जारी हुए शासनादेश का हवाला दिया है। कर्मचारियों ने बताया कि इस शासनादेश के तहत वर्कचार्ज कर्मचारियों को विनियमितिकरण करना था। लेकिन शासनादेश के बाद भी विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से उनका विनियमितिकरण नहीं किया जा सका। अन्य विभागों ने इस शासनादेश का अनुपालन करा लिया है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में मांग किया कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द स्वीकार कर अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें