फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचारकों , सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित मुस्लिम इंटर कालेज के सभागार में रविवार को विचारकों , सामाजिक कार्यकर्ताओं , बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने माना कि जब से सत्ता परिवर्तन् के बाद केंद्र और सूबे में बीजेपी की सरकार आई है, मुल्क के साम्प्रदायिक माहौल को लगातार ठेस पहुंचाया जा रहा। जबकि केंद्र और प्रदेश की सरकारें चुप्पी साधे बैठी हैं।
विज्ञापन

सूबे में नई सरकार बनने के बाद से कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। दिन प्रति दिन देश के साथ प्रदेश की हालात बद से बदतर होती जा रही है। गौरक्षा के नाम पर अल्पसंख्यकों और दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। जनपद के नसीरपुर गांव की घटना यह पुष्टि करती है, कि शासन सौहार्द की रक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। बैठक में फैसला लिया कि देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है कि इस कृत्य की मुखालेफत करें।तय किया गया कि देश में हो रही ऐसी अनपेक्षित एवं क्रूर घटनाओं के विरूद्ध 14 जुलाई को कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया जाए। इस बाबत राष्ट्रपति प्रधानमंत्री , राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा। मांग की जाएगी कि देश में वर्ग विशेष और दलितों पर हो रहे उत्पीड़न को प्रभावी तरीके से रोका जाए। इसके लिए मदरसा दारूल ओलूम के मुफ्ती अनवर अली की अध्यक्षता में पांच सदस्यो की ‘आयोजन समिति’ गठित की गई। बैठक में पूर्व सांसद सालिम अंसारी, पूर्व विधायक कामरेड इम्तेयाज, हरिद्वार राय , वीरेंद्र कुमार, अल्ताफ अंसारी, मौलाना मुफ्ती अनवर अली, मौलाना इफ्तेखार अमहद, मौलाना मजहर अली, मुरलीधर यादव, जमाल अर्पण, तैयब पालकी, मौलाना मजहर मदनी, कामरेड बसंत कुमार, डा. मसऊद, गनी अहमद एडवोकेट, मौलाना खुर्शीद अहमद, विनोद, अब्दुल्लाह मंसूर (विद्यार्थी), जेपी यादव, धूमकेतु, खालिद अंसारी, मौलाना मजहर आजमी, गोपाल कृष्ण, नफीस, मौलाना इकबाल मोहम्मदी, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल सहित अन्य संभ्रांत नागरिक शामिल रहें। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डा. एस.एन. खत्री तथा कामरेड इम्तेयाज अहमद ने तथा संचालन ओवैस तरफदार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें