फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोझी बाजार-अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी बाजार स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार की रात लगभग 10 बजे मोटरसाइकल से राहगीर की हुई भिड़ंत में दोनों की मौत हो गई। दोनों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां कुछ ही देर बाद दोनों घायलों की मौत हो गई। दोनों रामपुर गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर निवासी राम केवल विश्वकर्मा (40) पुत्र पतिराज बोझी बाजार से मोटरसाइकिल से मंगलवार की रात घर रामपुर जा रहे थे। अभी वह यूनियन बैंक के पास पहुंचे थे कि रामपुर गांव के ही बंगाली (60) स्व. बनवारी अचानक सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल के सामने आ गया। इससे बाइक सवार एवं राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बंगाली रात में पैदल ही बाजार से घर जा रहे थे। घटना के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद दोनों के शवों को कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक साथ दो मौत से गांव में पसरा मातम
अमिला। घोसी कोतवाली के रामपुर गांव निवासी राम केवल विश्वकर्मा (40) पुत्र पतिराज मोटरसाइकिल सवार एवं राहगीर बंगाली की मौत से पूरे गांव में बुधवार को मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

चार बच्चों एवं पत्नी का रो रोकर बुरा हाल
बोझी बाजार। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राम केवल विश्वकर्मा की मौत से परिवार के सदस्यों पर अभिभावक साया उठ गया। मृतक बंगाली के परिवार में उसके सिवा कोई नहीं था। किसी तरह मजदूरी अपना भरण-पोषण करता था। दूसरी तरफ रामकेवल विश्वकर्मा के मौत से उसकी पत्नी व चार पुत्रों सहित पूरे परिवार की जिम्मेदारी बूढ़े मां बाप के कंधे पर आ गई । मां फुलवासी, पत्नी शैला का रोते -रोते बेसुध हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें