मऊ (ब्यूरो)। नवागत मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र ने सोमवार को विकास भवन में कार्यभार ग्रहण कर लिया। हरिश्चंद्र 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे इलाहाबाद में नगर मजिस्ट्रेट, सहारनपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त), नोएडा प्राधिकरण में अपर जिलाधिकारी, हाथरस में अपर जिलाधिकारी एवं अलीगढ़ में उपजिलाधिकारी का दायित्व निभा चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र कानपुर देहात के मूल निवासी हैं। इनकी शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुई है।