फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पिकअप की भिड़ंत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (ब्यूरो)। घोसी नगर के मझवारा मोड़ के समीप सोमवार को दो वाहनों की टक्कर में पिकअप चालक बृजराज राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घोसी नगर के क़स्बा बाजार निवासी अशोक की पिकअप को बड़ागांव भरटोला निवासी बृजराज राजभर चलाता है। सोमवार को बृजराज पिकअप से बस स्टेशन की तरफ से मझवारा मोड़ जा रहा था। जब वह मझवारा मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे दूसरे पिकअप से उसकी टक्कर हो गयी। इससे पिकअप चालक बृजराज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे सीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें