फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार रुपयों की धोखाधड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के माहपुर निवासी एक युवक से उसी गांव के एक युवक ने विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार रुपया ले लिया। एक साल तक विदेश न भेजने पर जब पीड़ित युवक ने उससे रुपये मांगे तो उल्टे उसने धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुहार लगाई तो एसपी ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन

रविंदर यादव उर्फ मटरू ने गांव के ही अनुसूचित जाति के दिनेश कुमार को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 70 हजार रुपये ले लिया। रुपये लेने के बाद मटरू दिनेश को विदेश नहीं भेज सका। जब दिनेश पैसे वापस करने को कहा तो उसने अभद्रता करते हुए धमकी दे डाली। मटरू की नीयत ठीक न देख दिनेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे निराश दिनेश ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाया। दिनेश ने तहरीर मेें लिखा हैैै कि आरोपी के विरुद्ध छह आपराधिक मुुकदमे मुुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली मेें दर्ज हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें