फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में चार दिन में 70 फीसदी सीटों की बुकिंग

विज्ञापन
मऊ जंक्शन पर अपने ट्रेन की प्रतिक्षा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
मऊ। सितंबर में चलाई जा रही तीन पूजा स्पेशल ट्रेनों में केवल चार दिन में ही 70 फीसदी सीटों की बुकिंग हो गई है। एसी कोच की सीटें अब भी खाली हैं। सबसे अधिक स्लीपर कोच में सीटें बुक हुई हैं। दशहरा, दीपावली औ छठ पूजा पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे का ये सराहनीय फैसला है। इस महीने रेलवे बोर्ड ने मऊ से मुंबई, कोलकाता, पंजाब के अंबाला कैंट तक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मऊ-लोकमान्य तिलक-मऊ पूजा स्पेशल (01123/01124) 26 सितंबर से दो दिसंबर, कोलकाता-मऊ-कोलकाता महोत्सव स्पेशल (05063/05064) ट्रेन 24 सितंबर से 13 नवंबर तक चलेगी। जबकि मऊ-अंबाला कैंट-मऊ पूजा स्पेशल (05301/05302) ट्रेन अगले माह दो अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। 26 सितंबर को पहली बार लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ आने वाली मऊ महोत्सव स्पेशल (01123) के स्लीपर कोच में 720 सीटें हैं, जिनमें से 610 सीटें बुक हो चुकी हैं। जबकि थर्ड एसी में 311 और सेकेंड एसी में 67 सीटें बाकी हैं। 28 सितंबर को जाने वाली ट्रेन की स्लीपर कोच में 135, थर्ड एसी में 406 और सेकेंड एसी में 69 सीटें खाली हैं। वहीं 28 सितंबर को मऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली (01124) के स्लीपर कोच में 149, थर्ड एसी में 471 और सेकेंड एसी में 78 सीटों खाली हैं। इसी ट्रेन में 30 सितंबर को स्लीपर कोच में 160, थर्ड एसी में 470 और सेकेंड एसी में 77 सीटें बुकिंग के लिए बची हैं। वहीं दो अक्तूबर को पहली बार मऊ से अंबाला कैंट जाने वाली अंबाला कैंट महोत्सव स्पेशल (05301) के स्लीपर कोच में 400 में 237 सीटें खाली हैं। जबकि थर्ड एसी में 432 में से 338, सेकेंड एसी के 108 में से 105 और फर्स्ट एसी के 20 में केवल चार सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

-
इनसेट -
कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सबसे अधिक बुकिंग

सबसे अधिक टिकटों की बुकिंग मऊ से कोलकाता जाने और आने वाली ट्रेन में हुई है। 24 सितंबर को पहली बार मऊ से कोलकाता जाने वाली कोलकाता महोत्सव स्पेशल (05064) के स्लीपर कोच में 54, थर्ड एसी में 19 और सेकेंड एसी में छह वेटिंग पहुंच गया है। जबकि अगले दिन 25 सितंबर को वहां से आने वाली मऊ महोत्सव स्पेशल (05063) के स्लीपर कोच में 72 सीट खाली, थर्ड एसी में 51 और सेकेंड एसी में पांच सीटें खाली हैं।
-
इनसेट -
दूसरी ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार
दीपावली पर मऊ से गुजरने वाली दूसरी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 के पार पहुंच गई है, कुछ में अभी बुकिंग बंद हो गई है। 18 अक्तूबर को मुंबई से चलने वाली आजमगढ़ एक्सप्रेस (20103) के स्लीपर कोच में 159 वेटिंग जबकि अन्य कोच में बुकिंग बंद है। काशी एक्सप्रेस (15017) के स्लीपर और थर्ड एसी में 240 वेटिंग, जबकि अन्य में बुकिंग बंद है। यही हाल छपरा एक्सप्रेस (11059), गोरखपुर स्पेशल (01027), गोदान एक्सप्रेस (11055), पूर्वांचल एक्सप्रेस (15049), मऊ सुपरफास्ट (22540) और लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) में है।
विज्ञापन

-
इनसेट -
98.81 करोड़ की कमाई कर सातवें स्थान पर मऊ जंक्शन
वर्ष 2024-25 में मऊ जंक्शन ने रेलवे के खजाने को बड़ा सहारा दिया है। रेलवे की ओर से 25 अगस्त को जारी रिपोर्ट के अनुसार मऊ जंक्शन से इस अवधि में कुल 98.81 करोड़ रुपये की आय हुई। आय के मामले में मऊ पूर्वोत्तर रेलवे के 50 रेलवे स्टेशनों में सातवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें