यूपी बोर्ड-हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शनिवार को नगर स्थित तालीमुद्दीन कालेज में हुई। विद्यालय के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा में पंजीकृत 753 परीक्षार्थियों के मुकाबले 683 परीक्षार्थी शामिल हुए।
पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 461 के मुकाबले 410 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली मेें इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा हुई। परीक्षा पंजीकृत 410 के मुकाबले 273 परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा को नकलविहीन कराने के मद्देनजर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक तथा पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी। परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष भेजा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थी उत्साहित दिखे। परीक्षा समाप्ति के बाद पेपर अच्छा होने से परीक्षार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था।