फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

670 बाढ़ पीड़ितों में बांटी सामग्री

Tue, 29 Aug 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
विज्ञापन
राहत सामग्री वितरित करते एसडीएम
विज्ञापन
 क्षेत्र के ग्यारह पुरवों के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण प्रशासन की उपस्थिति में जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के प्रांगण में किया गया। इस दौरान बइरकंटा, भगत का पुरा, धूस का पुरा, विशुन का पुरा, मनमन का पुरा, पब्बर का पुरा, सुन्नर का पुरा, खैरा हरिलाल का पुरा आदि सभी पुरवों की सूची 670 लोगों की बनी थी और सबको बारी बारी से बुलाकर राहत सामग्री वितरित की गई। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने राहत सामग्री वितरण का जायजा लिया और कहा कि आजादी के बाद पहली बार इतना बड़े व्यापक पैमाने पर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित हो रही है। इसमें कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। पीड़ितों को आटा, चावल, दियासलाई, मिट्टी का तेल आदि दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसडीएम सुरेन्द्र नाथ मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्र, मधुबन तहसीलदार हरिचन, भरत भैया, चकबंदी एसीओ गोरखनाथ चौहान, लालमणि यादव, प्रधानाचार्य अशोक सिंह, लेखपाल जितेन्द्र दिवेदी, लेखपाल राधेश्याम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

, भाजपा नेत्री रंजना सिंह, प्रधान राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे।
इनसेट  
वंचित रह गए दर्जनों लोग
दुबारी। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण के दौरान गलत सूची बनाने के कारण पात्र व्यक्तियों में से दर्जनों से अधिक बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री से वंचित हो गये। इससे बाढ़ पीड़ितों में रोष है। भगत पुरा निवासी नन्द लाल पुत्र जंगली, बिहारी पुत्र सुकई, अवध बिहारी पुत्र जेहली और हरिलाल पुरा निवासी सदाफल पुत्र रामधनी और धूसपुरा निवासी रामर्हख पुत्र रामधनी, घुरिया पति हरिनाथ, जामवंत पुत्र बेचू, विशुनपुरा निवासी राम अवध पुत्र बऊर, शिवबहादुर पुत्र राम और खैरा निवासी मुसाफिर पुत्र रामधनी सलाबी पति रामधनी आदि राहत सामग्री से वंचित हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें