डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दाखिल सभी 29 पर्चे जांच के बाद गुरुवार को वैध मिले। किसी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। इस प्रकार अध्यक्ष, महामंत्री सहित तीन पदों पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। शेष पदों पर बीस लोगों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जिसकी औपचारिक घोषणा चुनाव परिणाम के साथ होगी। मतदान तीन अप्रैल को होगा।
एल्डर कमेटी के सदस्य मोहम्मद असलम ने बताया कि नई कार्यकारणी के चुनाव के दाखिल सभी 29 पर्चे जांच के बाद गुरुवार को वैध मिला। इस दौरान किसी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पदमनाथ सिंह और जवाहरलाल प्रजापति तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रेमचंद राय, विजय कुमार मिश्र और जावेद अहमद के बीच चुनाव होगा। महामंत्री पद के लिए विद्वयानिधि उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह, रामबचन यादव और सत्यराम यादव के बीच चुनाव होगा। उन्होने बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार पांडेय, भूपेंद्र कुमार दूबे तथा साधारण उपाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार दुुबे, सहमंत्री प्रशासन के लिए असीत कुमार पाठक और चंद्रप्रकाश, सहमंत्री लाइब्रेरी के लिए पंकज राय तथा आडिटर के लिए पवन कुमार श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष के लिए अतुल कुमार गुप्त का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए दीपक कुमार श्रीवास्तव, जयप्रकाश श्रीवास्तव, रमेशचंद्र सिंह, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, उपेंद्र नाथ चौहान और कृष्ण कुमार श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए अवनीश कुमार राय,प्रभाकर राय,मनीष कुमार सिंह, रीना सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव और रमेश श्रीवास्तव का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य के अलावा राधेश्याम, धनंजय सिंह, कमलेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र राय और अजय सिंह ने चुनाव समिति में अपना योगदान दिया।