फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सेंट्रल एकेडमी नियामूपुर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ शनिवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायतराज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह ने द्वीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करें। समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। अपनी अपनी कक्षाओं में 84 से अधिक अंक पाने वाली संस्कृति सिंह, आदित्य मिश्रा, अरकम, उमरा शाहिद, उदय प्रताप चौहान, आर्या गुप्ता, हंसी पांडेय, अलका कुमारी एवं मानसी गुप्ता और शिवांगी मिश्रा को सम्मानित किया गया। तीन सालों से प्रथम स्थान लाने वाले उदय प्रताप चौहान , रिशुराज कुशवाह, मिस्बह इरम, सेजल कुशवाहा और वैष्णवी अग्रवाल को पुरस्कृत किए गए। इसके अतिरिक्त कुमकुम शर्मा, लक्ष्य कनौजिया, अर्सलान, आरुषी सिंह, श्रेया पांडेय एवं मो. इकरामा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने रंगारंग प्रस्तुति से उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, अनेकता में एकता, देश मेरा रंगीला की प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अध्यापक तनवीर हसन खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें