फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों मे शस्त्र लेकर चलने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ।जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सकुशल कराने के लिए मीडिया सर्टीफिकेशन एवं मानिटरिंग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने एमसीएमसी एवं पेड न्यूज के संबंध में बताया कि किसी भी पार्टी या व्यक्ति यदि व्यक्तिगत विज्ञापन या किसी पार्टी के विरोध में खबरें प्रकाशित कराना चाहता हो तो पेपर में प्रकाशित होने से पहले उसे एमसीएमसी कमेटी द्वारा जॉच किया जाएगा। यदि कमेटी द्वारा सत्यापित किया जाता है कि प्रकाशित होने योग्य तभी वह प्रकाशित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सौभाग्य योजना से आच्छादित गांवों के बाहर लगाए गए बोर्डो के संबंध में आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होने से पूर्व लगाए गए बोर्ड रहेंगे। नए बोर्डों की स्थापना करने पर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वाहनों मे शस्त्र लेकर चलने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें। जनपद में किसी भी पार्टी की गाड़ी हो जिसपर पार्टी का झंडा लगा हो उसे तुरंत उतरवा दें। वाहनों की नियमित चेंकिग करते रहने के निर्देश दिया। जनपद में जितने भी शस्त्रधारी व्यक्ति हैं। उनकी सूची बनाकर जांच करते रहें। हिस्ट्रीसीटरों की सूची एवं उनके खातों की जांच कराने का निर्देश दिया। किसी भी प्रकार का संदेह हो तो उसे तुरंत जेल के अंदर डालें। जब तक कि उसके बारे में पूरी जानकारी न हो जाए। चुनाव संपन्न होने तक जेल के अंदर रखने के निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिय कि समय कम है जितना जल्द हो सके चारों तहसीलों के अंतर्गत हिस्ट्रीसीटरों की जांच कराकर कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की कमियां हो उसे समय से पहले अवश्य पूर्ण करा लें। क्योकि छोटी-छोटी कमियां ही एक बड़ी समस्या का कारण बन जाती है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से निर्देश दिया कि जनपद में जितनी भी शराब की दुकाने चलाई जा रही है उनको अभियान चलाकर जांच करें। कुछ दुकानों द्वारा दर से अधिक दर पर शराब बेची जा रही है। जांच के दौरान कमियॉ पाई जाती है तो दुकानों को सीज करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, कोषाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें