फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में पैरा मिलिट्री फोर्स ने किया मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कस्बे में आगामी चुनाव के मद्देनजर सीओ नन्दलाल व उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर के नेतृत्व में शनिवार को पैरा मिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। मार्च के दौरान एसडीएम ने कस्बेवासियों का आह्वान किया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप बढ़ चढ़ कर मतदान करें। कहा कि प्रलोभन से दूर रहकर राष्ट्रहित में अपना अमूल्य वोट देकर एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र बनाएं। एक वोट से किसी के भाग्य का फैसला हो सकता है। इसलिए निडर होकर मतदान करें। मार्च के समय कस्बे के हर बूथों का निरीक्षण किया। कहा कि अति संवेदनशील बूथों के लिये विशेष फोर्स की तैनाती की जाएगी। इसके लिये चुनाव आयोग द्वारा पूरी तरह से मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें