मऊ। कुपोषण दूर करने के लिए चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के तहत बुधवार को परदहा ब्लाक के बरलाई तथा बख्तावरगंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां प्रभातफेरी निकालकर वीरांगना दल के सदस्यों ने लोगों को कुपोषण के बारे में जानकारी देते हुए उससे बचाव तथा रोकथाम के बारे में जानकारी दी। बताते चले कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुपोषण दूर करने के लिए आठ मार्च से पोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। बुधवार को पखवाड़ा के तहत परदहा ब्लाक के बरलाई तथा बख्तावरगंज गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। जो कि गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर बच्चों का वजन किया गया। इस दौरान 32 बच्चे कुपोषित तथा छह बच्चे अतिकुपोषित मिले। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अभिभावकों को कुपोषण की जानकारी देते हुए उसके रोकथाम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर गीता तिवारी, मंजू यादव, सुनीता गुप्ता, मालती चौहान मौजूद रहे।