फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दिए जाने का सिलसिला जारी है। जहां लोग कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे तो वहीं गम और गुस्से के बीच पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन


डायग्नोस्टिक एसोशिएशन द्वारा पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में कैंडिल मार्च निकाला गया। जो कि नरईबांध से शुरू होकर गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़ होते हुए रोडवेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां सभी ने शहीद जवानों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अखिलेश कुमार राय, राजीव शुक्ला, रामाज्ञय मौर्या, दिनेश मौर्या, शैलेष कुमार आदि मौजूद रहे।

होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा गुरुवार की शाम संयुक्त रूप से कैडिंल मार्च निकालकर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। गाजीपुर तिराहा पर कैंडल मार्च के बाद जनसभा आयोजित हुई। जिसमें डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने वीर शहीदों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से आतंकियों तथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं डॉ. नम्रता श्रीवास्तव ने कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग की ताकि देश के अन्य हिस्से के लोग भी कश्मीर में बस सके। जिससे एक राष्ट्र एक नियम सर्वत्र लागू हो सके। इस दौरान डॉ. आरके राय, डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. त्रिपुरारी शर्मा, डॉ. संजय राय, डॉ. पीयुष सिंह, सोभा श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, बी के श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, मंदीप अस्थाना, अजीत पाल श्रीवास्तव, सेवानिवृत कैप्टन बीबी सिंह, डॉ. अरून सिंह, डॉ. मंजू यादव, डॉ. करिमुल्लाह अंसारी आदि ने शहीदों नमन करते हुए आतंकवाद को खत्म करने को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


घोसी : नगर के सर्राफा व्यवसायियों ने जुलूस निकाला। जुलूस बड़ागांव बाजार, सदर चौक होते हुए, बड़ागांव मोड़ से नेशनल हाईवे होते हुए पकड़ी मोड़, मधुबन मोड़, रेलवे स्टेशन होते हुए मझवारा मोड़ पर पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गया। जहां लोगों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते हुए आतंकियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर को सौंपा। इस मौके पर अशोक कुमार, प्रेमचंद वर्मा , रमाशंकर वर्मा , ब्रजभूषण वर्मा, विवेक जायसवाल, जगधारी वर्मा, सागर गुप्ता, आकाश गुप्ता, रानी गुप्ता, अकबर अली, तन्नू प्रजापति आदि शामिल रहे।


वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना के भातकोल बाजार में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार की शाम स्थानीय लोग कैडिंल मार्च निकालकर शिवमंदिर पहुंचे। जहां पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया, वहीं दो मिनट का मौन रखते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के नाम पर दीपदान किया। बुधवार की शाम करीब आठ बजे पुलवामा हमले के विरोध में स्थानीय लोग एकत्रित हुए और हमले में शहीद जवानों को नमन करते हुए कैडिंल मार्च निकालकर बाजार स्थित शिवमंदिर पहुंचे।

जहां लोगों ने शहीदों की याद में दीपदान किया। इसके बाद लोगों ने पकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते हुए भारत सरकार से आतंकियों और जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर वीरेंद्र भारती, जय भीम कुमार, अवनीश, हरी नाथ प्रसाद, रमेश राजभर, राघवेंद्र, रामजीत प्रथिक, प्रमोद कुमार, कमल किशोर, संदीप, सुनील, शिव मंदिर के पुजारी जमुना प्रसाद ,अबरार अहमद, सुभाष सैनी, संतोष उपाध्याय, मनोज, सूबेदार यादव, आबिद खान, सरफराज अहमद, डॉ. सीएल मधुकर, मोतीचंद, शिवानंद पांडे, राजेश कुमार, दुर्जन राम, राजेश गुप्ता, कैलाश राजभर, सूरज साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें