परदहा ब्लाक क्षेत्र के पखईपुर स्थित लक्ष्मी नारायण पीजी कॉलेज की बीटीसी के द्वितीय समेस्टर की छात्रा तथा मिस यूपी आकांक्षा तिवारी का सम्मान गुरुवार को सम्मान समारोह में किया गया। आंकाक्षा तिवारी के मिस यूपी चुने जाने के उपलक्ष्य पर गुरुवार को कॉलेज प्रागंण में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अरविंद द्विवेदी द्वारा मिस यूपी आकांक्षा तिवारी को 21 हजार रुपये का चेक तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सुशील द्विवेदी, सुगंधा द्विवेदी,अखिलेश कुमार, निधि पांडेय, जयप्रकाश, सुनिल प्रियंका, भामती पांडेय आदि उपस्थित रहे।