घोसी। तहसील के दो स्थानों पर रविवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 89 महिलाओं को योजना के गैस सिलिंडर, चूल्हा वितरित किया गया।
सरहरा जमीन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वमंत्री फागु चौहान ने वंदना एचपी गैस एजेंसी के द्वारा स्वीकृत 54 महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन के कागज, सिलिंडर, चूल्हा आदि दिया। इसी क्रम में पहाड़पुर गांव के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी पूर्व मंत्री द्वारा अंकित गैस एजेंसी गौतम नगर द्वारा दिये ग 35 गैस कनेक्शन को पात्र महिलाओ को दिया। इस मौके सरहरा के प्रधान रामविलास चौहान, पहाड़पुर के प्रधान रामप्यारे चौहान, हरिकेश यादव, विवेकानंद यादव, कालिका चौहान, मुन्ना प्रधान, अशोक गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।