घोसी (मऊ)। घोसी तहसील के पास कोटेदार संघ की बैठक शनिवार को कोटेदार संघ के संरक्षक गिरिजापति राय की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। बैठक में कोटेदारों की समस्याओं पर व्यापक रूप से चर्चा की गई। कोटेदारों ने हड़ताल समाप्त कर खाद्यान की निकासी करने का निर्णय लिया । संरक्षक गिरिजापति राय ने कहा कि बायोमेट्रिक मशीन से काफी परेशानियां आ रही हैं । इसे ठीक कराने की मांग की गयी। वक्ताओं ने इसे और सुविधा जनक बनाने की मांग किया। वक्ताओं ने कोटेदारों का उत्पीड़न रोकने की मांग किया। देवेंद्र कुमार ने कहा कि कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने की मांग प्रशासन से की गयी। प्रशासन समस्याओं का जल्द समाधान कर हमारी सुरक्षा की मांग किया। विजय कुमार एवं राधेश्याम ने कहा कि गोदाम से खाद्यान को तौल कर दिया जाये। बैठक को जितेंद्र राय,रामप्रसाद कन्नौजिया ,दुरुल हसन आदि ने भी संबोधित किया । संचालन ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद हामिद खान ,जावेद ,राधेश्याम ,सुरेंद्र, चंद्रदीप मौर्य ,कन्हैया ,ओमप्रकाश मौर्य ,रविशंकर ,मुहम्मद अजमल ,संतरा सिंह ,अरविन्द निषाद ,इंद्रजीत कुमार ,स्वामीनाथ ,महदेई आदि उपस्थित रहे।