रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय के गाढ़ा स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर चल रहा ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को सरल भाषा में खेल-खेल के माध्यम से बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने की बारीकियां सिखाई गई। ब्लॉक संदर्भदाता अजीत कुमार गुप्त ने स्कूलों को हाईटेक बनाने पर जोर देते हुए शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग कर बच्चों को सरल विधि पढ़ाने की जानकारी दी। अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अक्षर ज्ञान, भाषा व गणित विषय के प्रति बच्चों की रुचि पैदा करने के लिए टीएलएम बहुत ही उपयोगी है। शैलेश राय ने कहा कि कहानी, कविताओं के माध्यम से बच्चों को ज्ञानवर्द्धक जानकारी देने पर जोर दिया।