परदहां ब्लाक के सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ द्वारा ग्राम पचातयों में हुए विकास कार्यो की समीक्षा की गई। इस दौरान बीडीओ ने अधूरे पड़े शौचालय निर्माण कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया।
बुधवार को बैठक में खंड विकास अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत लाभार्थियों के अधूरे शौचालयों और प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के अधूरे पड़े आवासों को पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि आवास निर्माण के दौरान मजदूरों की दैनिक मजदूरी का समय से भुगतान करने को कहा। इस दौरान मनरेगा के कार्यो, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण, समूहो का गठन पर मुख्य रूप से चर्चा हुई । इस अवसर पर बैठक में एडीयो पंचायत राजेश तिवारी, अनिल सिंह राघवेंद्र सिंह अनुपमा सिंह अमरेश सिंह, राहुल सिंह, प्रदीप कुमार, आलोक दुबे, प्रशांत दुबे, गोपाल शरण पांडेय, धर्मेंद्र उपस्थित रहे ।