फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी मानवाधिकार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज ख्वाजा जहांपुर के प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । इसमें छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार आयोग और उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विधिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव शिव कुमार ने छात्राओं को मानवाधिकार आयोग और उसे मनाए जाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर 1948 को मानव अधिकार संस्था का गठन हुआ । यह संस्था विश्व में मानव हितो की रक्षा करने के साथ ही उनके अधिकारों की भी रक्षा करती है । इस दौरान उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रही योजनाओं सुलह समझौता एवं मध्यस्थता केंद्र, लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास अपने मामलों की पैरवी के लिए अधिवक्ता रखने का सामर्थ नहीं है। तो वह प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र देकर सरकारी खर्चे पर अपने मामले की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप चौहान, डॉ जितेंद्र सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें