फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरही में आई बेटी की हृदयाघात से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुड़वा मानिक पुर में अपनी मां की तेरही में मायके आई 45 वर्षीया महिला की मंगलवार की देर शाम को दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। कुड़वा मानिक पुर गांव निवासी स्व.श्यामचंद्र चौहान की पत्नी सुखरानी का देहांत हो गया था। तेरही में उसकी बेटी मनाकी चौहान पत्नी श्याम नारायण चौहान निवासी धार हमीर थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर आई थीं। मंगलवार की सायं करीब 6 बजे मनाकी अकेले में बैठकर कुछ सोच रही थी। इसी दौरान उसे घबराहट होने लगी। परिजनों ने उसको उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर रतनपुरा में भर्ती कराया। वहीं उसकी मौत हो गई। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दिया कि मारपीट के दौरान मनाकी की मौत हो गयी है। सूचना पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि मारपीट हुई ही नहीं थी, वह बीमारी से मरी है। वैसे मौत के कारणों की पुष्टि पीएम रिपोर्ट से हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें