फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पलटा टैक्टर और ट्रक, बाल बाल बचे आम लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मर्यादपुर। मधुबन थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर शुक्रवार की शाम को ट्रैक्टर और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक के साथ ट्रैक्टर पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना मधुबन थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली चट्टी के करीब हुई, यहां शुक्रवार की शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक रामसरीख यादव (50) के साथ सवार मिट्ठू लाल (43) और रमाकांत यादव (55) घायल हुए। तीनों रामपुर बेलौली के निवासी है। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में दूसरी घटना कटघरा शंकर मोड़ स्थित सब्जी मंडी तिराहा पर घटी। यहां बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार चालक को हल्की चोटे आई। दुुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर भागलपुर से सफेद बालू बेल्थरा होते हुए मऊ आ रहा था। दुर्घटना में ट्रक चालक विपिन 32 घायल हुआ। चालक रतनपुरा का निवासी है। बताते चले जिस समय ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गया, सब्जी मंडी पर लोगों की भीड़ जमा थी। समय रहते लोगों ने ट्रक पर ध्यान दे दिया। इससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें