फोटो 2वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण के लिए किसानों की अधिगृहित जमीन को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा, प्रगतिशील व्यापार मंडल और भाकपा माले के नेतृत्व में बढुुआगोदाम बाजार में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को जारी रहा। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से मांगों पर विचार करने के लिए आश्वासन दिया गया था, लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। बिना नोटिस दिए व्यापारीयों की दुकानों और मकानों को गिराया जा रहा है। मुआवजे की रकम में भी भारी कटौती की जा रही है।इस मौके पर विनोद सिंह, शिवमूरत गुप्ता, अरविंद मूर्ति, रामप्रवेश मद्धेशिया, रामध्यान यादव, रामनयन वर्मा, हरिश्चंद्रा, रामअवध, शिवदान यादव, जयप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।