फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा और इमानदारी के पर्याय रहे पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव ने कलेक्ट्रेट के साथ-साथ विकास भवन के अधिकारियों, और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। इसके तत्पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस भी मनाया गया।
विज्ञापन

नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में बुधवार को सरदार पटेल की जयंती को अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।दूसरे स्थान पर एएल नोमानी इंटर कॉलेज के छात्र रहे। चंद्रमौली शिक्षा धाम कुरंगा के छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य देवभास्कर तिवारी ने देश की एकता और अखंडता के लिए छात्रों को शपथ दिलाई।
बोझी बाजार : सरदार पटेल एकता मंच की तरफ से क्षेत्र के मांदी-सिपाह में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि सरदार पटेल निष्ठा और इमानदारी के पर्याय रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रा्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व का ध्यानआकर्षित करने का कार्य सरदार पटेल को भारत की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण किया। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर नगरपालिका के सभाकक्ष में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने देश की सुरक्षा एवं अखण्डता की रक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान अधीक्षक गुफरानुल हई, जलकल अभियंता परमानंद मिश्र, सभासद विनोद कुमार गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा शपथ ली।
विज्ञापन

दोहरीघाट : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया। साथ ही कस्बा के पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल एक सच्चे देश भक्त थे, जो वर्ग भेद के कट्टर विरोधी थे।
फतहपुर मंडाव : मधुबन विधानसभा के मधुबन मंडल मे सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फार युनिटी के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया तथा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने कहा कि सरदार पटेल का देश की अखंडता को कायम रखने मे बहुमूल्य योगदान रहा। भाजपा नेता भरत सिंह ने कहा कि नवीन भारत का जो स्वरूप दिखाई दे रहा है वह सरदार पटेल की ही देन है। दौड़ में बालक वर्ग मे अजीत, संदीप, सतेंद्र क्रमश: प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग मे बबीता मल्ल, मनीषा, कविता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। हलधरपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कइयां स्थित प्राथमिक विद्यालय में भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल तथा समाजवाद के प्रवर्तक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती धूम-धाम से मनाई गई। प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।



रन फार यूनिटी में दिखी एकता, दौड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। देश के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। भीटी स्थित डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेशमंत्री कामेश्वर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें शामिल लोग भीटी से स्टेडियम के पास मौजूद सरदार पटेल की प्रतिमा तक दौड़े। वहां सभी ने सरदार पटेल को नमन किया।
दौड़ संपन्न होने के बाद स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी कामेश्वर सिंह ने सरदार पटेल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला, साथ ही कार्यकर्ताओं को उनसे सीख लेने के लिए कहा। बोले सरदार पटेल के प्रयास से ही भारत अखंड राष्ट्र बन सका। 562 रियासतों को एक साथ करने में सरदार पटेल की महती भूमिका रही। अशोक सिंह ने कहा कि, श्री पटेल किसानों और मजदूरों के हिमायती रहें। डा. एचएन सिंह ने कहा कि,सरदार पटेल मृदुभाषी, अनुशासन प्रिय और कर्मठ व्यक्ति रहे। कार्यक्रम को भाजपा के संतोष सिंह, जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी आदि ने संबोधित किया। दौड़ में प्रथम आने वाले संदीप यादव, द्वितीय रहे शुभम यादव तथा तृतीय स्थान पाने वाले संदीप कुमार को राजीव जौहरी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राकेश सिंह, आनंद सिंह, रैकवार, कृष्णकांत राय, राघवेंद्र राय शर्मा, संतोष वर्मा, धर्मेंद्र राय, मनोज सोनकर, नीरज राही, कैलास मद्धेशिया, राकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता,भगत सिंह, सुधीर सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने मनाई पटेल जयंती
मऊ। तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को अधिवक्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने सरदार पटेल के द्वारा सशक्त भारत निर्माण के योगदान पर प्रकाश डाला। तहसील बार के अध्यक्ष सुभाष सिंह, महामंत्री शिवनारायण राय, उपाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, राजेंद्र चौहान, दीपक राय और राजीव पांउेय तथा ओमप्रकाश पांडेय सहित काफी अधिवक्ताओं ने सरदार पटेल को राष्ट्रनिर्माता की संज्ञा देते हुए उन्हें नमन किया।






फोटो 4और 5
बच्चों ने प्रस्तुत किए आकर्षक पोस्टर
मऊ। नगर के निजामुुद्दीनपुरा स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पोस्टर और हैंड क्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक पोस्टर को सभी ने सराहा।
प्रदर्शनी के शुभारंभ में स्कूल के प्रबंधक विजय शंकर यादव तथा डायरेक्टर मुरलीधर यादव ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया। विजय शंकर यादव ने लौह पुरुष के जीवन से जुड़े राजनीतिक कार्यों के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा कि उनकी जयंती पर बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बच्चों के रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदर्शनी में शारीरिक बनावट से लेकर विभिन्न मुद्दों पर बच्चों द्वारा आकर्षक पोस्टर बनाए गए। इसी के साथ बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए हैंड क्राफ्ट को भी प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सरिता केडिया ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मुरारी लाल केडिया, गणेश, इंदू सिंह, संजय बरनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो 12
पुरुषों के साथ अकेली दौड़ी सुकृति, एसपी ने किया सम्मानित
मऊ। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित हाफ मैराथन में पुरुषों के साथ अकेली महिला प्रतिभागी सुकृति ने भी दौड़ लगाई। मैराथन पुलिस लाइन से शुरू होकर जिला स्टेडियम तक पहुंची। इस दौरान पांच किमी की दौड़ सुकृति ने पूरा किया। हाफ मैराथन के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में महिला प्रतिभागी सुकृति सोमवंशी को एसपी ने माला पहनाकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि सुकृति महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल है और अन्य लोगों को इससे सीख लेना चाहिए। एसपी ने सुकृति के पिता शारदा नारायन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह को भी बधाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें