हलधरपुर/बढुआ गोदाम)। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नंदू पोखरा स्थित रेलवे लाइन के पास शुक्रवार की दोपहर लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती का दाहिना पैर कट गया। घटना के समय युवती आनंद बिहार एक्सप्रेस से उतरकर रेलवे ट्रैक पकड़कर घर को जा रही थी। घायलावस्था में रेलवे क्रासिंग पर पड़ी युवती को कोतवाली पुलिस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने युवती की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। युवती के पास मौजूद आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त मुन्नी चौहान (22) पुत्री रामचीज चौहान के रूप में हुई।
घायल मुन्नी चौहान 22 हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गांव निवासी रामचीज चौहान की पुत्री है। उसकी शादी 18 जून 2018 को हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले के गौशाला गांव निवासी निकेतन चौहान से हुई है। मुन्नी एक सप्ताह पहले मऊ से दिल्ली सत्संग में भाग लेने गई थी। वहां से सत्संग से घर आने के लिए शुक्रवार को एक बजे उसने आनंद बिहार से लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन पकडकर मऊ आई। मऊ में स्टेशन पर उतरने के बाद वह स्टेशन से पैदल ही रेलवे लाइन पकड़ कर बाजार के लिए निकली अभी वह नंदू पोखरा के पास पहुंची ही थी, कि दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई।