फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने से रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। तहसील क्षेत्र के भोपौरा गांव के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी और सीडीओ को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर गांव में खुले में शौच करने से रोक की मांग की। डीएम प्रकाश बिंदु को सौंपे गए ज्ञापन में श्रीराम निषाद पुत्र स्व. कंधई निषाद ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी गांव डाड़ी चमरही के कुछ परिवार के पास सदस्यों द्वारा घर में शौचालय बने होने के बाद खुले में शौच करते है। जब वह इसका विरोध करता है तो मारपीट पर उतारू हो जाते है। इस संबंध में कई बार विवाद की स्थिति में उसके द्वारा मौके पर 100 डायल को बुलाया गया। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद पुन: ग्रामीण खुले में शौच की प्रवृत्ति से बाज नहीं आ रहे है। डीएम ने ज्ञापन के संबंध में घोसी प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें