परदहा क्षेत्र के बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र में सोमवार शाम सात बजे से मेन लाइन का तार टूटने से शहरी इलाकों सहित एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही।
बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र से नगरी क्षेत्रों सहित अमारी, कसारी, खुरहट, बैजापुर, कासिमपुर, रैनी, भूपतनगर, मठिया, भौरेपुर, जमालपुर सहित विभिन्न इलाकों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र के मेनलाइन का तार सोमवार शाम लगभग सात बजे मऊ नगर के भीटी के पास टूटने से क्षेत्र के शहरी इलाकों सहित एक दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। बिजली गुल रहने से गर्मी और उमस के चलते लोगों का बुरा हाल रहा। मंगलवार सुबह पानी के लिए लोगों को इधर- उधर भटकना पड़ा। बिजली गुल रहने से खेती किसानी सहित कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ा। विभागीय कर्मचारियों के कड़ी मशक्कत के बाद द्वारा मंगलवार की सुबह दस बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी।