फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विद्युत उपकेंद्रों में तकनीकी खामी से 70 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र की सीटी मंगलवार की सुबह फुंक गई। वहीं, अइलख विद्युत उपकेंद्र में मेन सप्लाई बाधित है। दो विद्युत उपकेंद्रों में तकनीकी खामी आने के चलते 70 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को गर्मी व उमस के चलते एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। वहीं, कृषि तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

रतनपुरा विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के रतनपुरा, गाढ़ा, मुस्तफबाद, सिधवल, धर्मागतपुर, इटैली सहित 35 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर की सीटी जल जाने से सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से गर्मी और उमस के चलते एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से कृषि तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसी तरह, गत सोमवार को लगभग 10 बजे से मेन सप्लाई बंद होने से क्षेत्र के अइलख, नसीराबादकला, छिछोर, सेमराजपुर, बिलौझा, अतरौल पांडेय सहित 35 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे जहां लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। किसानों तथा विद्युत उपभोक्ताओं का कहना था कि अधिकारियों के उदासीन रवैए का खामियाजा हम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्रों में आए दिन तकनीकी खामी तथा तारों के टूटने से घंटों विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है। इससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र में नई मशीनें और उपकरण लगाने की मांग की गई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं किया जा सका है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चुस्त दुरुस्त नहीं किया गया तो हमलोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राजकुमार यादव का कहना है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें