फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के पास खुला ट्रांसफार्मर दे रहा हादसो को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम । बिजली विभाग लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है। व्यस्त इलाकों में खुले में ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इनके आगे किसी भी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं किए। जिले में लगे खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहे हैं। ट्रांसफार्मर के आगे किसी प्रकार का सुरक्षा घेरा भी नहीं लगा हुआ है। इनमें लगी केबलों की स्थिति भी काफी खराब है। ट्रांसफार्मरों में लगे क्लैंप आदि टूट चुके हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। लेकिन विभागीय अधिकारी लोगों की शिकायतों के बाद भी खुले ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने का प्रयास नहीं कर रहे है।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक के ताजोपुर फातिमा स्कूल के पास सड़क किनारे जमीन पर एक सप्ताह से विभाग द्वारा खुले में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया है। जबकि पास में स्कूल होने से जहां रोजाना हजारों बच्चों का आवाजाही बना रहती हैं, वहीं बाजार होने के साथ लोगों की भीड़ रहती है।
स्कूल के पास खुले में रखे से ट्रासफार्मर से भयभीत लोगों को हमेशा भय बना रहता है कि कहीं बच्चे खेल-खेल में इसके समीप न पहुंच जाए, वहीं छुट्टा पशुओं को लेकर भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस समस्या के संबंध में स्थानीय मिंकु सिंह, अंगद मिश्रा, डब्लू, पिंकु सिंह आदि का कहना हैं ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने की मांग लेकर कई बार विभागीय अधिकारी से शिकायत कर चुके है। बावजूद ट्रांसफार्मर को ढ़का नहीं जा रहा है। इस बावत जेई पवन तिवारी का कहना हैं ट्रांसफार्मर को ऊचे स्थान पर रखने के लिए प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही उसे वहां से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें