फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक ने पुष्टाहार गोदाम पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने मंगलवार को बाल विकास पुष्टाहार योजना के गोदाम में पुष्टाहार के उठान की जांच की। जांच में जहां सभी उठान की कुल 1501 बोरियां मिली। जांच से अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

कोपागंज विकास खंड क्षेत्र 279 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। केंद्रों पर बच्चों को पुष्टाहार वितरण के लिए 1501 बोरी पुष्टाहार आता है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया कि पुष्टाहार को बच्चों को देने के बजाय बाजार में बेच दिया जाता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी सदर अनूप कुमार ने क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक चंद्रभान सिंह को जांच के लिए नामित किया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक ने जांच किया तो पहले लाट में 238 बोरी, दूसरी में 205, तीसरी बार में192, चौथी में 38, पांचवीं में 38, छठवीं में 238, सातवीं में 231, आठवीं में 42 और नौंवी में 279 इस तरह कुल नौ लाटों में 1501 बोरी पुष्टाहार मिला। पूरे दिन चली जांच से विभाग में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें