फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे जिला पंचायत सदस्य की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत तथा जिला पंचायत द्वारा हाल ही में किए गए टेंडर में अनियमितता को लेकर तीन दिनों से रसूलपुर ग्राम पंचायत भवन पर अनशन पर बैठे जिला पंचायत सदस्य इंद्र कैलाश यादव की हालत सोमवार की रात में काफी बिगड़ गई। उनका वजन काफी घट गया था। हालत बिगड़ने पर डाक्टरों की सलाह पर प्रशासन ने इन्हें रात एक बजे जबरन अस्पताल में भरती कराया। इनके स्थान पर इनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य चिंता यादव अनशन पर बैठ गईं। शाम को जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ जिला अस्पताल पहुंचे और जूस पिलाकर जिला पंचायत सदस्य का अनशन तोड़वाया। सीडीओ ने उनकी मांगों को दो दिनों में पूरा करने का भरोसा दिया। उधर, इंद्रकैलाश यादव की पत्नी को भी उपजिलाधिकारी ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। जिला अस्पताल में भर्ती इंद्र कैलाश यादव को देखने के लिए दिन भर सपा नेताओं सहित जिला पंचायत सदस्यों का तांता लगा रहा। सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव, शैलेंद्र यादव साधू सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका हाल चाल लिया। शाम को सीडीओ आशुतोष कुमार द्विवेदी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी का संदेश उन्हें बताया और कहा कि दो दिनों के अंदर आपकी मांगों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने समाप्त कराया चिंता यादव का अनशन
सूरजपुर। मधुबन विधानसभा के रसूलपुर न्याय पंचायत में विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर जिला पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अनशन पर बैठे दरगाह से जिला पंचायत सदस्य इंद्र कैलाश यादव की हालत खराब होने पर सोमवार की रात लगभग डेढ़ बजे मधुबन उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने दोहरीघाट थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के साथ अनशन स्थल से उन्हें उठाकर दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। उन्हें जिला चिकित्सालय के लिये रेफ़र कर दिया। इसके बाद इंद्र कैलाश यादव की पत्नी रसूलपुर जिला पंचायत सदस्य चिंता देवी यादव ने अनशन स्थल पहुंचकर उनकी जगह ले लीं। उनके समर्थन में सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मिश्रा, ब्लाक प्रमुख राजू राय, गुड़िया खातून आदि उपस्थित थीं। शाम को एसडीएम निरंकार सिंह ने अनशन समाप्त कराया। तब जाकर चिंता यादव ने अनशन समाप्त कर दिया। चिंता यादव के समर्थकों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें