मधुबन थाना क्षेत्र के शंकरपुर बारा गांव निवासी तुफानी गुरुवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान तुफानी ने चकबंदी अधिकारी पर गलत फैसला करने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
तुफानी ने ज्ञापन में बताया दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुरुंगा गांव स्थित उसकी जमीन थी। जिसे चकबंदी अधिकारी की मिलीभगत से गांव के कुछ लोगों ने अपने नाम करा लिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने चकबंदी अधिकारी के कोर्ट में आपत्ति दाखिल किया। साथ ही साक्ष्य सबूत भी पेश किया। बावजूद इसके प्रार्थी के प्रार्थना पत्र पर कोई सुनवाई नहीं की गई। डीएम ने ज्ञापन लेकर पीड़ित को जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।