फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही बीजेपी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक तहसील और थाने में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बढ़ावा देने का आरोप लगाया। धरना की अध्यक्षता कर रहे कामरेड रामवृक्ष गौतम ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर शौचालय, आवास, राशन कार्ड, पैमाइश, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन देने में लापरवाही बरती जा रही है। रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से शुरू मनरेगा योजना में मजदूरों के बजाए मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। किसानों के हित में काम करने का दावा करने वाली बीजेपी सरकार से आज सबसे ज्यादा किसान और गरीब तबके के लोग ही पीड़ित है। सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। इसका उदाहरण तहसील कार्यालय और कोतवाली है, जहां खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान जय प्रकाश चौहान, रामजीत चौहान ,श्रीनिवास यादव ,विजय भारती ,सुभाष गौतम ,गुलाटी देवी, श्यामा भारती ,फूलमती देवी ,बसंती देवी ,सगीर अहमद बालकिशन, शिवप्रसाद हरिश्चंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें