फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण केंद्र पर यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह तत्काल आरक्षण ठप हो जाने से लाइन में लगे यात्रियों ने केंद्र पर हंगामा किया। आरोप था कि दो दिन से तत्काल आरक्षण के समय सर्वर बाधित हो जा रहा। जिससे उन्हें आरक्षण नहीं मिल रहा। हंगामा कर रहे लोगाें ने अव्यवस्था पर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हंगामा 20 मिनट तक चलता रहा। मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने नेटवर्क दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया तब जाकर वह शांत हुए। आरक्षण काउंटर पर सोमवार की रात से तत्काल टिकट लगाने के लिए लंबी लाइन लगाने के बाद मंगलवार की सुबह टिकट बनाने से कुछ समय पूर्व रेलवे कर्मचारियों द्वारा सर्वर फेल होने की बात सुनकर नाराज यात्रियों ने हंगामा किया और रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनमानी न रुकने पर स्टेशन पर तालाबंदी की चेतावनी दी है। बता दे आरक्षण काउंटर दो दिन से बंद है। बुकिंग क्लर्क द्वारा लिंक फेल होने की बात कही जा रही थी। मंगलवार को सुबह नौ बजे तक आरक्षण काउंटर न खुलने से टिकट लेने के लिए सुबह तीन बजे से लाइन में खड़े लोगों का गुस्सा सतह पर आ गया। उन्होंने स्टेशन परिसर में हंगामा शुरु कर दिया। रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। दो दिन से टिकट के लिए काउंटर पर लाइन लगा रहे कोपागंज के विनोद, निजामुदीनपुरा के जितेंद्र पाठक और सहरोज के राकेश कुमार का कहना है कि रविवार को तो हमें टिकट नहीं मिला। पर पिछले दो दिनों से लिंक फेल होने की बात कहकर लौटाया जा रहा है। आज तो बुकिंग क्लर्क आए ही नहीं। टिकट कराने आए मुकेश कुमार, छोटेलाल , हरेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, रामलाल यादव, राम स्वरुप राय,राजन यादव सहित आदि का कहना है कि रेलवे के अधिकारी काउंटर बंद करने की साजिश रच रहे हैं। हम लोग रोजगार के लिए बाहर जाने हेतु टिकट के लिए परेशान हैं और रेल कर्मी मनमानी कर रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश कुमार का कहना है कि सर्वर फेल होने की जानकारी आला अधिकारियों को दी जा चुकी है। जल्द समस्या का समाधान करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें