फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी होने के आश्वासन पर समाप्त हुआ संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सीएमओ कार्यालय पर जारी संविदा चिकित्सकों और कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को शासन द्वारा उनकी मांगों को पूरी करने के आश्वासन पर समाप्त हो गई। संघ प्रदेश में विभिन्न जगहों पर तैनात 18 स्वास्थ्य कर्मचारियों को बिना सूचना के संविदा समाप्त करने पर विरोध कर रहा था। उ.प्र.स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा मनमाना रवैया अपनाकर 31 मार्च 2018 को बिना किसी सूचना के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट एकांउट मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट कम्यूनिटि, प्रोसेस मैनेजर और ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर सहित बड़े पदों पर पदस्थ संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई। हटाए गए संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों को बहाल करने के लिए प्रदेश स्तर पर संविदा कर्मचारी संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसके तहत जिले में सीएमओ कार्यालय पर कर्मचारियों द्वारा 23 मई से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। संघ के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शासन द्वारा 25 मई की शाम संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही हटाए कर्मचारियों को बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। जिसके चलते तीन दिनों से चली आ रही अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें