फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो इंट्री समस्या के समाधान के लिए एसपी से मिलेगें व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते मंगलवार की रात को नगर क्षेत्र के संस्कृत पाठशाला चौकी के पास हुए हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने नगर में नो इंट्री पर सख्त हो गई है। इसके चलते व्यापारियों को माल भेजने में दिक्कते होने लगी। इस समस्या के समाधान के लिए गुरुवार को व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस से वार्ता किया। इस दौरान पुलिस ने आश्वासन तो दिया। लेकिन व्यापारियों ने बताया कि यदि समस्या का सामाधान नहीं हुआ तो उनका प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को एसपी से मिलेगा।
विज्ञापन

कोतवाली में हुई बैठक के बाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में व्यारियों और ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई। इस दौरान रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि पुलिस के इस तुगलकी आदेश से व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों का कारोबार प्रभावित होने लगा है। अगर पुलिस उनकी बातों को निहिं मानी तो वो लोग आंदोलन करने को बाध्य होगे। बोले उनकी मांगों में ट्रकों की लोडिंग और अनलोडिंग को पूर्व की भांति किया जाय। पूर्व में भी ईद रोज में गाड़ियां नगर में अति जाती थी, उसी के अनुरुप में वाहनों के आने जाने का आदेश जारी किया जाए, बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि यदि यातायात के नियमो को पूर्व की भांति लागू नही किया गया, तो नगर के सभी ट्रांसपोर्ट हड़ताल कर बुकिंग बंद दी जाएगी। बैठक में शंकर भाई, एलबी पांडेय, जयप्रकाश यादव, पंकज पांडेय, सुभाष यादव, रविंद्र यादव, अमर पाठक, सूर्य नाथ, फूलचंद शर्मा, अरविंद सिंह, विजय कुमार मौर्य, बड़क सहित दर्जनों ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें