परसियाजयरामगिरि के कालीचौरा पर 15 मई की शाम लगा खंभा टूटने से बिजली का तार टूट गया था। इसके चलते सुबह से ही गांव के 20 घरों में बिजली आपूर्ती ठप हो गई। एक सप्ताह से बिजली गुल होने के चलते लोगों को पेयजल समस्या के साथ उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। बिजली न होने पर उपभोक्ता अनिरुद बरनवाल, अमीर हामजा, सोहराब अली, हरिसरन यादव, प्रसन्न गौड़, अशोक गौड़ ,हीरा यादव आदि का कहना है कि उनके द्वारा कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी गई। लेकिन सात दिनों बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं की जा सकी है। ग्रामीणों ने कहा कि बुधवार की शाम तक सप्लाई शुरू न होने पर तहसील प्रागंण में प्रदर्शन करेंगे। इस बाबत बिजली विभाग के जेई अच्छे लाल का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली थी। वो शीघ्र ही समस्या का निस्तारण करवा देंगे।