कोपागंज स्थित समाजवादी के पार्टी के कैंप कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू के नेतृत्व में पेट्रोल बढ़ती कीमतों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए शैलेंद्र यादव ने कहा कि डीजल पेट्रोल की कीमतों में हो रही दिन प्रतिदिन बेतहासा वृद्धि को लेकर आम जनता परेशान हो चुकी है। केवल पेट्रोल डीजल ही नहीं बल्कि रसोई गैस से लेकर दैनिक समानों में निरंतर वृद्वि की जा रही है। बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा के प्रति आम जनता में रोष बढ़ता ही जा रहा है। जो कि 2019 लोकसभा चुनाव में परिणाम के रूप में भाजपा सरकार को मिलेगा। बैठक में रामहरि चौहान,नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेलाल अहमद अंसारी, जिला महामंत्री कुद्दुस अंसारी,पंकज राय,मनीष सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जय प्रकाश कनौज्जिया,हबीब अहमद,हामिद अंसारी,शैलेश राजभर,बन्ने खा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।