फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर गोड़वाना पार्टी ने निकाला जलूस, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग करते हुए जुलूस निकाला। नगर क्षेत्र से होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचा जुलूस धरना-प्रदर्शन में तब्दिल हो गया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. गणेश गोंड ने कहा कि गोंड समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जिला प्रशासन द्वारा नहीं जारी किया जा रहा। जिला प्रशासन के द्वारा लगातार किए जा रहें प्रताड़ना से गोड़ समाज बहुत व्यथित है । पार्टी प्रशासन की इस हरकत को बर्दास्त नहीं करेंगी। जब तक उनकी मांगों को जिला प्रशासन पूरा नहीं करेंगा। साथ ही समाज के लोगों का उत्पीड़न बंद किया जाएगा, हम चुप बैठने वाले नही हैं, बोले अन्याय के खिलाफ हमेसा आवाज उठाते रहेगे ।धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष राकेश कुमार गोंड, विधान सभा अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गोंड, राहुल गोंड, विश्वपत्ती गोंड, देवेंद्र गोंड, भूपेंद्र प्रसाद गोंड, हरीशचंद्र चौहान, डा. उमेश गोंड, वीर बहादुर गोंड, विनोद गोंड, महेश गोंड, मरहू गोंड सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें