घोसी। कोतवाली के बनियापार सुल्तानपुर गांव में मंगलवार की सुबह सूखा पेड़ युवक के ऊपर गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में शव का दाह संस्कार कर दिया। मृत युवक राजेंद्र (20) पुत्र राम सिंह मधुबन थाना क्षेत्र के बनिया गांव का निवासी था। मंगलवार को अपने खेत में सरसों काट रहा था। खेत के किनारे लगा शीशम का सूखा पेड़ अचानक उसके ऊपर गिर गया। युवक के गर्दन पर सूखा पेड़ गिरने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।