फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपड कर लिया पर्यावरण का सरंक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। पूर्वांचल विश्विद्यालय के रोवर्स रेंजर्स कार्य समिति द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव पर गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना के सुरहुरपुर स्थित पंडित चंद्रिका स्मारक महाविद्यालय में एक छात्र एक वृक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्वांचल रोवर्स रेंजर्स मऊ के जनपदीय संयोजक डॉक्टर घनश्याम दुबे के नेतृत्व में कालेज परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में आम,अशोक, नीम आदि के दर्जनों पौधे लगाए गए। संबोधन में डा. दुबे ने कहा कि वृक्ष जीवन के आधार हैं। वृक्षों से जीवन रक्षक दवाएं फल फूल और इमारती लकड़ियां मिलती है। कालेज के संस्थापक डा.मातवर मिश्र ने भी पेड़ -पौधों को पुत्र के समान बताते हुए इसकी सुरक्षा और संरक्षा पर बल दिया । इस अवसर पर प्रबंधक रमाकांत पांडेय, संदीप तिवारी, मनोज तिवारी, अजीत मिश्रा, अवनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।रजनीकांत पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें