बढुआ गोदाम(मऊ)। परदहां ब्लाक के बढुआ गोदाम गांव निवासी तथा बढुआ गोदाम साधन सहकारी समिति के सदस्य प्रत्याशी श्रीनाथ राम ने सहकारी समिति के निवार्चन अधिकारी शिवदास सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि बढुआ गोदाम साधन सहकारी समिति के सदस्य पद के चुनाव में एक प्रत्याशी लगातार दो बार से सदस्य रहा है। इसके बाद भी चुुनाव में नामांकन किया है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाए।