बढुआ गोदाम(मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में शनिवार की सुबह 11 बजे दवा कराने जा रही एक महिला को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा कि हलधरपुर निवासी अन्हारी देवी 50 पत्नी रमायन शनिवार को इलाज कराने के लिए बाजार आई हुई थी। जहां रोड क्रास करने के दौरन दूसरी तरफ से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। वहीं घायल महिला को सदर अस्पताल ले आया गया, जहां गभीर स्थिति होने पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रैफर कर दिया गया।