रानीपुर(मऊ)। थाना क्षेत्र के कांझा बाजार में शुकवार की रात किराना दुकान के सामने फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज मामले में पुलिस ने दो लोगों को आरोपित किया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सिपाही चंद्रप्रकाश वर्मा ने दर्ज मामले में बताया कि शुकवार की शाम चौकी वह अपने जोड़ीदार पंकज यादव के साथ से चौकी से निकलकर गश्त के लिए बाइक से निकले। जैसे ही काझा बाजार स्थित किराने की दुकान पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक बाइक दो युवकों ने उन पर फायर कर दिया, और फरार हो गए। इस मामले में नामजद पियूष सिंह पुत्र बेचन सिंह और शक्ति सिंह पुत्र उमेश सिंह मिर्जापुर गांव के निवासी है।