फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली के औलिया पुर गांव में मंगलवार की शाम को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दो पक्षो में जमकर मार पीट हो गई।दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 15 लोगों के विरुद्ध मारपीट एससी एसटी एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। औलियापुर गांव निवासी संदीप और रूपेंद्र यादव में पुरानी रंजिश है।मंगलवार की शाम छह बजे संदीप पुत्र राम आधार राम शौच करने के लिये रूपेंद्र यादव के खेत के पास गया था। उसी समय घोसी से गांव पहुंचे रूपेंद्र यादव ने विरोध किया।इस बात को लेकर दोनों में गाली गलौज होने लगी।इस बीच दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए और विवाद बढ़ गया। लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े । मारपीट में एक पक्ष के संदीप औरअनिल तथा दूसरे पक्ष के रूपेंद्र व सुरेंद्र को चोटें आईं।इसको लेकर रूपेंद्र यादव ने गांव के ही अनिल,संदीप,दुर्जन पुत्र गण राम आधार,दुर्गेश पुत्र प्रमोद,संतोष पुत्र रामबदन,प्रमोद पुत्र पांचू,और श्रीनिवास पुत्र रामबरत के विरुद्ध घर में घुस कर मारपीट कर घायल करने,सुरेंद्र यादव की जेब से जबरन 20हजार छीन लेने आदि को लेकर तहारा दिया जबकि संदीप पुत्र रामअधार ने गांव के ही रूपेंद्र यादव पुत्र दुलेश्वर,सुरेंद्र यादव,नागेंद्र यादव पुत्र गण भुवनेश्वर,बबलू आशुतोष पुत्र सुरेंद्र यादव,धीरेंद्र यादव पुत्र केशव,दुलेश्वर,भोला यादव के विरुद्ध जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के साथ घर में घुस कर मारपीट कर घायल करने,धमकी देने की तहरीर दिया ।कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपी 15 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें